{"_id":"6a002c222d980879790805ac","slug":"video-dispute-over-polling-booth-in-ward-no-15-panchkula-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में वार्ड नंबर-15 में पोलिंग बूथ को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में वार्ड नंबर-15 में पोलिंग बूथ को लेकर विवाद
पंचकूला वार्ड नंबर-15 स्थित सेक्टर 20 सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी में केवल बीजेपी का बूथ लगाया गया है, जबकि अन्य उम्मीदवारों और दलों को बूथ लगाने के लिए 5000 रुपये सिक्योरिटी जमा करवाने को कहा गया।
लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन यहां पक्षपात किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अगर किसी अन्य पार्टी या उम्मीदवार को बूथ लगाना होता है तो उनसे सिक्योरिटी राशि ली जाती है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि पोलिंग बूथ किसी सरकारी संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर भी लगाया जा सकता था, ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका मिले। लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने मजबूरी में 5000 जमा करवाकर बूथ लगवाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, लोगों ने चुनाव अधिकारियों से मामले की जांच कर निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।