{"_id":"6a00338a767af5c2a9048040","slug":"video-video-aashayana-atal-sava-kathara-ma-e-aaii-para-lga-janianashal-bcaca-ka-tha-gaii-janakara-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आशियाना अटल सेवा केंद्र में ए आई पर लगी ज्ञानशाला, बच्चों को दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आशियाना अटल सेवा केंद्र में ए आई पर लगी ज्ञानशाला, बच्चों को दी गई जानकारी
लखनऊ के आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के तत्वधान में आशियाना कॉलोनी के 18 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र, सेक्टर- "के" आशियाना कॉलोनी, लखनऊ, में प्रत्येक रविवार को प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक अटल ज्ञानशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इस ज्ञानशाला में समाज के विद्वान अनुभवी वक्ता एवं प्रबुद्धजन बच्चों को प्रेरणादायक विचारों, ज्ञानवर्धक विषयों तथा उत्तम संस्कारों से मार्गदर्शित कर रहे हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिकता एवं सामाजिक चेतना का विकास हो।
इस ज्ञानशाला की कड़ी में आज अटल सेवा केंद्र में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को संजीव विश्वकर्मा, जो आई आई टी, कानपुर के एलुमनाई हैं एवं सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में दो दशक का अनुभव रखते हैं, ने तेजी से बदलते परिवेश में सूचना तकनीकी, कृत्रिम बौद्धिकता ( AI ) का समाज, खासतौर पर बच्चों पर उसका प्रभाव दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।