Pratik Post mortem Report: नीली पड़ी लाश, मौत कैसे हुई इस पर सस्पेंस, 4 महीने पहले लंग्स का हुआ था ऑपरेशन
Prateek Yadav की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम बातें सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक उनका शरीर नीला पड़ चुका था और हार्ट व विसरा सुरक्षित रखे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया। इसके बाद उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चांए हो रही हैं। आखिर उनकी मौत कैसे हो गई, इस मौत के पीछे क्या कोई रहस्य है। ये अभी तक नहीं पता चल सका है।
मंगलवार को उनकी शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। सूत्रों के अनुसार, उनके शरीर का रंग पूरी तरह से नीला पड़ चुका है। उनके शरीर का वजन काफी बढ़ गया था। इस वजह से उनके हार्ट और विसरा को सुरक्षित रख दिया गया है।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक
प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कुछ समय पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे।
यह बीमारी फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करती है और इसे अत्यंत खतरनाक माना जाता है। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है। इससे शरीर में रक्त संचार गंभीर रूप से बाधित हो जाता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म को एक जानलेवा चिकित्सा स्थिति के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी के कई गंभीर और चिंताजनक लक्षण होते हैं।
चार महीने पहले लंग्स में इंफेक्शन हुआ था
पीजीआई के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की रहने वाली अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई थी कि चार महीने पहले अपर्णा के पति के लंग्स में इंफेक्शन हुआ था जिसका ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने उनकी मौत की खबर सुनी तो सन्न रह गई और सीधे भाग कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है और सांत्वना व्यक्त की है। स्टालिन ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव और उनके परिवार के साथ इस मुश्किल समय में हमेशा खड़े हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को "प्रिय भाई" बताया। स्टालिन ने कहा, "समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन से मैं बहुत दुखी हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.