{"_id":"6a002fc0b7ed304c89082493","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-clothing-store-at-baldev-in-mathura-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, जल गया 20 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, जल गया 20 लाख का माल
मथुरा के बलदेव में रीढ़ा मोहल्ला में पथवारी देवी मंदिर के पास शनिवार देर रात को रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा व सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया, दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा लगभग 20 लाख रुपये का माल जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार मेदूआं निवासी योगेश चौधरी पुत्र वीरपाल सिंह की रीढ़ा मोहल्ला में ब्रदर्स फैशन प्वाइंट नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान रवि तोमर से किराए पर ले रखी है। शनिवार रात करीब 8.30 बजे योगेश रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग भीषण थी कि कोई दुकान का शटर खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जेसीबी से शटर तुड़वाया गया, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, एक घंटे बाद पहुंची दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान तेज किया। लोगों ने सबमर्सिबल व पानी के संसाधनों से आग बुझाने में सहयोग किया। आसपास के घरों में लगे सोलर प्लांट की रोशनी से राहत व बचाव कार्य में मदद मिली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा, फर्नीचर अन्य सामान जल चुका था। व्यापारी योगेश चौधरी ने बताया लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। यह दुकान तीन साल से कर रहे हैं। दुकान बंद करके अच्छी तरह से गए थे, लेकिन पता नहीं क्या हुआ। संभावित शार्ट सर्किट से आग लगी है। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।