फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bajrang Dal submits memorandum demanding AI ban on objectionable images of Hindu deities

Raipur News: AI से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों पर रोक की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Jul 2026 06:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 Jul 2026 06:10 PM IST
सार

AI के माध्यम से धार्मिक आस्था से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट पर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। रायपुर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

विज्ञापन
Bajrang Dal submits memorandum demanding AI ban on objectionable images of Hindu deities
AI से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों पर रोक की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआई के जरिए हिंदू देवी-देवताओं की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और प्रतिमाएं तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मुद्दा अब प्रशासन तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऐसे कंटेंट पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में संगठन ने कहा कि हाल के दिनों में AI तकनीक का इस्तेमाल कर देवी-देवताओं के कथित रूप से आपत्तिजनक और विवादित चित्र व प्रतिमाएं तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही हैं। संगठन का कहना है कि इस तरह की सामग्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज में असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि AI के माध्यम से धार्मिक आस्था से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट के निर्माण और प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही ऐसे कार्यों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने अपने ज्ञापन में कहा कि सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए इस मामले में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल इस मुद्दे को लेकर आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed