{"_id":"69ed0d6bfc76b089b2095cf9","slug":"balod-video-of-a-female-banker-reveals-the-accuseds-misdeeds-following-protests-by-vhp-and-women-power-the-accused-is-jailed-balod-news-c-1-1-noi1492-4211662-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद में 'जानी' गिरफ्तार: महिलाओं से अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल; VHP-मातृशक्ति ने थाने में मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में 'जानी' गिरफ्तार: महिलाओं से अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल; VHP-मातृशक्ति ने थाने में मोर्चा खोला
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
एक युवक महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें और गंदे इशारे कर रहा था, जिसे एक महिला बैंकर ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति संगठन की महिलाओं ने बालोद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तुरंत आरोपी जानी खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विहिप और मातृशक्ति ने खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक स्थित अटल परिसर में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ठेंगा दिखाने वाला एक मामला सामने आया। एक महिला बैंकर द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कल की बताई जा रही है। अटल परिसर के पास स्थित एक गन्ना रस सेंटर के समीप, बालोद निवासी जानी खान नामक व्यक्ति महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें और गंदे इशारे कर रहा था। वहां मौजूद एक महिला बैंकर ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया— क्या लड़कियां कहीं भी सुरक्षित हैं? महिला ने बताया कि आरोपी उन्हें देखकर चश्मा पहन लेता था और फिर अश्लील हरकतें करना शुरू कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप और मातृशक्ति ने खोला मोर्चा
वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद (VHP) और मातृशक्ति संगठन की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं। संगठनों ने इसे महिलाओं के आत्मसम्मान से खिलवाड़ बताया। शनिवार को भारी संख्या में हिंदू संगठन की महिलाएं बालोद थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
शिकायत मिलते ही बालोद पुलिस ने आरोपी जानी खान को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। देर शाम आरोपी को तहसीलदार बालोद के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में ऐसी हरकतें कर रहा था, लेकिन शिकायत की कमी के कारण वह बच निकलता था।
बालोद शहर में इस प्रकार के मामले सामने आना बेहद शर्मनाक है। आरोपी की मानसिकता स्पष्ट रूप से महिलाओं को निशाना बनाने की दिख रही है।- संगीता शर्मा, अधिवक्ता (विधि विभाग, विहिप बालोद)
महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस प्रकार की गंदी हरकतें की गईं, वह समाज के लिए घातक है।- पूजा जैन, बाल संस्कार प्रमुख (विहिप संगठन)
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख सदस्य
थाना पहुंचने वाली महिलाओं और पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संगीता शर्मा, पूजा जैन, रानी योगी, नीतू सोनवानी, सेवंत साहू (जिला संयोजक विधि विभाग), राजेश सोनी (जिला कोषाध्यक्ष), उमेश सेन, तरुण राठी (शहर अध्यक्ष), महेंद्र सोनवानी, सतीश विश्वकर्मा, सुनील साहू, दामिनी साहू, गायत्री साहू, गंगोत्री साहू और लोकेश्वरी साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमेंट
कमेंट X