सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   young man blackmailed the woman and extorted money from her

Balod News: प्रेमजाल में फंसा युवती को ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
young man blackmailed the woman and extorted money from her
रिश्तों का कत्ल: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर किया
विज्ञापन

कोतवाली थाना बालोद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही रिश्तेदार को प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उससे हजारों रुपये की वसूली की, बल्कि युवती के मना करने पर उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी की पहली मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। आरोपी ने युवती को अपने विश्वास में लेकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल किया और युवती को झांसे में लेकर उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान चुपके से स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट ले लिए। इन निजी तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से युवती ने शुरुआत में आरोपी को हजारों रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी की मांगें लगातार बढ़ती गईं।

जब युवती ने आगे और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। उसने युवती के निजी वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही युवती ने हिम्मत दिखाते हुए कोतवाली थाने में आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई बालोद पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed