{"_id":"6948fb0c25a4546efd0e89a1","slug":"young-man-electrocuted-by-high-tension-power-line-in-balod-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालोद में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से गई जान
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद जिले के रहने वाले खोमेंद्र साहू 19 दिसंबर को टेंट उतारकर गाड़ी पर लोड करने ऊपर चढ़े थे, तभी 11 केवी हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
हाईटेंशन लाइन (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
जिले के ग्राम मोहारा निवासी खोमेंद्र साहू की 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी से शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, खोमेंद्र ने ग्राम कोचेरा में टेंट लगाने का काम किया था। 19 दिसंबर को टेंट निकालकर गाड़ी पर लोड करने के लिए वे ऊपर चढ़े, तभी ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
Trending Videos
घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा युवक
करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस चुके खोमेंद्र को तुरंत धमतरी शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम पूरा होने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों पर सवाल
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है, जिसमें हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई और टेंट जैसे कार्यों के दौरान सुरक्षा उपायों पर फोकस होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 11 केवी लाइनों के नीचे ऊंचे काम करते समय सुरक्षित दूरी अनिवार्य है। प्रशासन ने आयोजनों में बिजली कंपनी से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए हैं।