{"_id":"67e4e22918bb74370300fbb6","slug":"60-devotees-left-for-pilgrimage-from-bhatapara-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: भाटापारा से 60 श्रद्धालु तीर्थयात्रा के लिए हुए रवाना, फूल-मालाओं से हुआ भव्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: भाटापारा से 60 श्रद्धालु तीर्थयात्रा के लिए हुए रवाना, फूल-मालाओं से हुआ भव्य सम्मान
Thu, 27 Mar 2025 11:00 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:00 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उनका भव्य स्वागत किया। विदाई समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अस्वनि शर्मा, संकेत अग्रवाल, ग्राम मल्दी सरपंच, ग्राम मोपका सरपंच, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्रद्धालु तीर्थयात्रा के लिए हुए रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों दतरेगी, मोपका गुडाघाट, मल्दी, मोपर, गुडेलिया से 60 श्रद्धालु भक्तजनों को जगन्नाथ-रामेश्वरम-तिरुपति-मदुरई तीर्थयात्रा के लिए भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से सम्मान कर उनके मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
विज्ञापन
विदाई समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अस्वनि शर्मा, संकेत अग्रवाल, ग्राम मल्दी सरपंच, ग्राम मोपका सरपंच, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अस्वनि शर्मा ने कहा कि यह यात्रा भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगी। हम सभी श्रद्धालुओं के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं। श्रद्धालु भक्तजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए।
विज्ञापन