सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Action against excise officials who failed to crack down on illegal liquor

CG: अवैध शराब पर नकेल कसने में नाकाम रहे आबकारी अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 May 2025 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

बलौदा बाजार जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आबकारी आयुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
 

Action against excise officials who failed to crack down on illegal liquor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

बलौदा बाजार जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आबकारी आयुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

Trending Videos


जिले के वृत्त प्रभारी मोतिन बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी एवं मंडल प्रभारी जलेस सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने अप्रैल माह में बलौदा बाजार जिले के ग्राम बनसांकरा में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य की 104 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई थी, जो अवैध रूप से लाई गई थी।

उक्त मामले में संबंधित अधिकारियों पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed