फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Ashwani Sharma from BJP strengthens her claim for the post of Municipality President in Bhatapara

भाटापारा: भाजपा से अश्वनी शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी की मजबूत; 61 मतदान केंद्र बनेंगे

Tue, 21 Jan 2025 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jan 2025 08:51 PM IST
सार

भाजपा से दावेदारों की सूची में आशीष जायसवाल, गोविंद पटेल, सुनील यदु, दिलीप छाबड़िया का नाम चर्चा में था, लेकिन भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार में भाजपा से अश्वनी शर्मा का नाम आने से अब नई चर्चाओं को हवा मिलने लगी है।

विज्ञापन
Ashwani Sharma from BJP strengthens her claim for the post of Municipality President in Bhatapara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

भाटापारा नगर पालिका परिषद में कुल 31 वार्ड में 61 मतदान केंद्र बनेंगे, कुल 51681 मतदाताओं के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुना जाएगा। जिसमें 25053 पुरुष मतदाता एवं 26617 महिला मतदाता, अन्य 11 मतदाता शामिल हैं। भाटापारा में भाजपा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के भतीजे एवं बलौदा बाजार जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी शर्मा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण समान्य होने के बाद बहुत से दावेदारों का नाम नगर पालिका अध्यक्ष के लिए शहर में चल रहा है, जिसमें भाजपा से दावेदारों की सूची में आशीष जायसवाल, गोविंद पटेल, सुनील यदु, दिलीप छाबड़िया का नाम चर्चा में था, लेकिन भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार में भाजपा से अश्वनी शर्मा का नाम आने से लोगों में चर्चा है कि भाजपा में पहले सूची में आशीष जायसवाल, गोविंद पटेल, सुनील यदु, दिलीप छाबड़िया का नाम सामने आ रहा था। अश्वनी शर्मा के नाम की चर्चा होने के बाद भाजपा से अन्य दावेदारों ने किनारा कर लिए या चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची भी लंबी है जिसमें राधेश्याम शर्मा फग्गा, डॉक्टर बसंत भृगृ, अजित बाजपेयी, ईश्वर सिंह ठाकुर, संतीष अग्रवाल, के अलावा अन्य पिछडा वर्ग के उम्मीदवार नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनने की उम्मीद लगाए हुए हैं, अब देखना है कि पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed