{"_id":"67d13b31a11c222590019425","slug":"balodabazar-news-balodabazar-news-today-balodabazar-today-news-balodabazar-rpf-constable-checked-tickets-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: आरपीएफ आरक्षक ने धमकी देकर यात्रियों की जांची टिकट, रेलवे पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: आरपीएफ आरक्षक ने धमकी देकर यात्रियों की जांची टिकट, रेलवे पर उठे सवाल
Wed, 12 Mar 2025 03:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Mar 2025 03:04 PM IST
सार
11 मार्च शाम को रायपुर से अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को एक अजीब और मानसिक रूप से परेशानी देने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 मार्च शाम को रायपुर से अमरकंटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को एक अजीब और मानसिक रूप से परेशानी देने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। रायपुर से ट्रेन छूटने के बाद, आरपीएफ के एक आरक्षक, जो खुद को रेल पर्यवेक्षक बताकर यात्रियों से टिकट जांचने लगा, ने न केवल उन्हें परेशान किया बल्कि धमकियां भी दीं। इस घटना से यात्रियों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन
आरक्षक सिन्हा ने यात्रियों को भविष्य में ट्रेन में न चढ़ने की धमकी दी और उनका व्यवहार अपमानजनक व अभद्र था। खासकर उस समय यात्रा कर रहे शहर के वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि इस घटनाक्रम के गवाह बने, जिनका कहना था कि इस तरह की बदतमीजी पर रेलवे को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के अप्रिय घटनाएं न हों। साथ ही, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या रेलवे इस घटना पर कार्रवाई करेगी या इसे नजरअंदाज कर देगी।
विज्ञापन
जब इस मामले में रेलवे के अधिकारियों से प्रतिक्रिया ली गई, तो सभी ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि वे इस संबंध में भी कहने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इस घटना ने एक बार फिर से रेलवे के सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखने की बात होगी कि रेलवे प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन