फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Bhatapara Police arrested interstate thug

Bhatapara: पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कर चुका वारदात

Tue, 31 Dec 2024 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 07:42 PM IST
सार

बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली में दबिश दी। आरोपी गौर सिटी, नोएडा में रहता था और उसका स्थायी पता कचपुरा बिरहुना, औरैया, उत्तर प्रदेश है।

विज्ञापन
Bhatapara Police arrested interstate thug
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ठग संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार सहित कई राज्यों के 20 लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी की।

विज्ञापन


प्रार्थी राजशाह बंजारे ने अगस्त 2024 में आरोपी द्वारा आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2,00,000 रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी संजय अग्रवाल दिव्याश ग्लोबल आईटी प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था और नौकरी दिलाने के नाम पर पंजीकरण शुल्क व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर पैसा वसूलता था। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को गुमराह करता था।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बलौदाबाजार निवासी विनय गायकवाड 10,000 रुपये, महासमुंद निवासी डोलामणी चौहान से 30,000 रुपये, नागपुर की एक महिला से 2,00,000 रुपये और बिहार निवासी एक व्यक्ति से 2,00,000 रुपये की ठगी करना स्वीकार किया है। आरोपी ने अब तक 20 लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी की।

बलौदाबाजार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली में दबिश दी। आरोपी गौर सिटी, नोएडा में रहता था और उसका स्थायी पता कचपुरा बिरहुना, औरैया, उत्तर प्रदेश है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी को 30 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के अन्य अपराधों और नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह गिरफ्तारी बेरोजगार युवाओं को ठगी से बचाने और ठगों पर कार्रवाई करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed