{"_id":"66d07616b22cfa8e500f71e1","slug":"bhatapara-police-has-arrested-another-accused-in-theft-case-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा पुलिस का खुलासा: 20 लाख की चोरी मामले में बिलासपुर से एक गिरफ्तार, बिता रहा था ऐशो-आराम की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा पुलिस का खुलासा: 20 लाख की चोरी मामले में बिलासपुर से एक गिरफ्तार, बिता रहा था ऐशो-आराम की जिंदगी
Thu, 29 Aug 2024 06:52 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाटापारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:52 PM IST
सार
एक महीने पहले सूने मकान में चोरी की वारदात में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कैश और सोना जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा के टेउराम काॅलोनी में 28 जुलाई 2024 को सुने मकान में लगभग बीस लाख नगदी और सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक माह में बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 14 तोला सोना, दो लाख पचास हजार रुपये जब्त किए हैं। एक महिला, एक अपचारी बालक सहित एक और आरोपी गिरफतार किया है। यह कार्रवाई भाटापारा पुलिस ने की है।
विज्ञापन
घटना का मुख्य आरोपी अपचारी बालक जो घटना को अंजाम देकर लाॅज में रहकर रसुखदारों की तरह ऐशों आराम से अपने दिन काट रहा था। पांच से छह मामलों में आरोपी है।
विज्ञापन
टेउराम काॅलोनी में विक्रम सबलानी के यहां लाखों की चोरी की वारदात अज्ञात आरोपिओं द्वारा की गई थी, जिसमें 72 घंटे के अंदर ही शहर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसमें संतोष चैहान उर्फ सैंडी निवासी तोरवा को अरेस्ट कर 20,000 रुपये उसके कब्जे से जब्त किए हैं।
विज्ञापन
इसकी गिरफतारी कि सूचान जानकर मुख्य नाबालिक अपचारी 17 वर्षीय बिलासपुर से भाग गया। जो एक आदतन चोर है, उसके बिलासपुर में 5 से 6 मामले चोरी के हैं। उसके द्वारा महासमुन्द, जांजगीर, रायपुर जिले में कई अन्य बड़ी लाखों रुपये की चोरी की है।
मुख्य आरोपी अपचारी बालक लाॅज में रहने का आदी है। जो गलत संगत, नशा करना, जुआ खेलना, सट्टा खेलने का आदी है। शेष चोरी की मशरूका से प्राप्त रकम को खर्च कर दिया है।
महासमुंद, जांजगीर, रायपुर जिले की पुलिस को भी जानकारी दी गई है। जहां अपचारी बालक द्वारा लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया है।