फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Bhatapara police presented statistics related to crime

Bhatapara: गम ज्यादा खुशी कम देकर गया 2024, पुलिस ने अपराध से जुड़े सालभर के आंकड़े किए पेश, एक नजर में पढ़ें

Tue, 31 Dec 2024 09:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापार Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 09:57 PM IST
सार

30 दिसंबर वर्ष 2024 के आंकड़ों में हत्या के मामले में बढ़ोतरी हुई है, कुल प्रकरण 31 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 30, जिसमें कुल 83 आरोपी गिरफ्तार हुए। जोकि 2023 में कुल प्रकरण 18 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 16, जिसमें कुल 25 आरोपी गिरफ्तार हुए।

विज्ञापन
Bhatapara police presented statistics related to crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 

विज्ञापन

भाटापारा शहर थाने एवं ग्रामीण थाना में कायमी अपराध के अनुसार 30 दिसंबर 2024 तक कुल 1261 कायमी अपराध हुए, जिसमें शहर थाना में 582 तथा ग्रामीण थाना में 679 अपराध शामिल हैं, पिछले साल 2023 से यह आंकड़ा 37 अधिक है।

जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें 30 दिसंबर वर्ष 2024 के आंकड़ों में हत्या के मामले में बढ़ोतरी हुई है, कुल प्रकरण 31 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 30, जिसमें कुल 83 आरोपी गिरफ्तार हुए। जोकि 2023 में कुल प्रकरण 18 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 16, जिसमें कुल 25 आरोपी गिरफ्तार हुए।

विज्ञापन


वहीं जिला बलौदा बाजार में दुष्कर्म के मामले में 16 प्रकरण एवं 21 आरोपी की कमी हुई है। 30 दिसंबर 2024 में कुल कुल प्रकरण 135 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 130 कुल, जिसमें 138 आरोपी गिरफ्तार हुए। जोकि 2023 में कुल प्रकरण 151 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 150 कुल 159 आरोपी गिरफ्तार हुए। तथा जिले में लूट की संख्या में इजाफा हुआ हैं, जिसमें 30 दिसंबर वर्ष 2024 के आंकड़ों में एक प्रकरण की बढ़ोतरी हुई है। कुल प्रकरण 19 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 17, कुल 48 आरोपी गिरफ्तार हुए, जोकि 2023 में कुल प्रकरण 18 तथा गिरफ्तारी प्रकरण 14 कुल जिसमें 36 आरोपी गिरफ्तार हुए थे। जिले मे चाकूबाजी के मामलों में कमी हुई हैं, जिसमें 30 दिसंबर 2024 तक कुल 15 प्रकरण दर्ज हुए जबकि 2023 में 17 प्रकरण दर्ज हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


1. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में वर्ष 2024 में पंजीबध्द अपराधों में वर्ष 2022 की तुलना में आंशिक कमी एवं वर्ष 2023 की तुलना में आंशिक वृद्धि हुई है।
2. वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में महिला संबंधी अपराध में कमी आई है।
3. वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में संपत्ति संबंधी अपराध में 24.65 की कमी आई है तथा संपत्ति बरामदगी में 15 की वृद्धि हुई है।
4. मादक पदार्थ के मामले में वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में 92.30 की वृद्धि हुई है तथा नशीले पदार्थों की जब्ती में 1063.646 किलोग्राम मादक पदार्थ अधिक जब्त किया गया है।
5. मादक पदार्थ के मामलों में सूचना तंत्र को मजबूत कर पहली बार ब्राउन शुगर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने में सफलता प्राप्त हुई है।
6. अवैध शराब के विरुद्ध वर्ष 2023 की 1801 प्रकरण में 11873 लीटर जब्ती की तुलना में वर्ष 2024 में 2005 प्रकरण में 17 हजार लीटर से अधिक के शराब की जब्ती कार्रवाई की गई है, जो गत वर्ष की तुलना कार्यवाही एवं जब्ती में काफी वृद्धि होना पाया गया है।
7. मोटरयान अधिनियम के तहत के तहत वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में 68ः अधिक कार्यवाही की गई है एवं 111.59 लाख रुपए की अतिरिक्त समन शुल्क वसूला गया है।
8. वर्ष 2023 में 97 अभ्यासिक अपराधियों के के विरुद्ध धारा 110 के तहत की गई कार्रवाई की तुलना में वर्ष 2024 में 164 अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
9. वर्ष 2023 में 871 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई थी, जबकि वर्ष 2024 में 1061 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। वर्ष 2024 की दस्तयाबी में गत वर्ष की तुलना में 21ः की वृद्धि हुई है।
10. जिले में निवासरत बदमाशों की अपराधी गतिविधियों एवं बदमाशों के प्रति लोगों में व्याप्त भय में कमी लाने हेतु वर्ष 2024 में 100 बदमाशों की गुंडा फाइल एवं 76 बदमाशों को निगरानी में लाया गया है।
11. हिट एंड रन के 184 प्रकरणों में पीड़ित पक्ष को मुआवजा हेतु प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है, जिसमें से अब तक 14 प्रकरणों में पीड़ित पक्ष को 13 लाख 75 हजार रूपए राहत राशि प्रदान किया गया है।

12. इसी प्रकार वर्ष 2024 में महिला, बाल अपराध एवं एससीध्एसटी एक्ट के पंजीबद्ध 2278 प्रकरण में से 131 प्रकरण में पीड़ित पक्ष को राहत राशि हेतु प्रतिवेदन सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है, जिसमें से 29 प्रकरण में 35.77 लाख रूपए पीड़ित पक्ष को प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed