फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Bhatapara Shivnath river flood threat, water reached the level of the bridge

Bhatapara : शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा, पुल के बराबर तक पहुंचा पानी

Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM IST
सार

शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण बलोदा बाजार के अमलदीहा घाट पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन
Bhatapara Shivnath river flood threat, water reached the level of the bridge
शिवनाथ नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलोदा बाजार जिले के करही थाना क्षेत्र स्थित अमलदीहा घाट पर शिवनाथ नदी का जलस्तर चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। हाल ही में हुई मूसलधार बारिश के कारण नदी में पानी का स्तर बढ़ने से नदी का पानी पुल के बराबर तक पहुंच गया है। पिछले मंगलवार की रात भारी बारिश के चलते विभिन्न जलाशयों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, और इन जलाशयों से निकाले गए पानी को शिवनाथ नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप बलोदा बाजार जिले के शिवनाथ नदी किनारे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और नदी किनारे के गांवों को सतर्क कर दिया गया है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने-जाने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने बाढ़ के प्रभावों से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed