{"_id":"68c1171cd25e8e3719046258","slug":"bhatapara-simga-three-firs-registered-against-dismissed-constable-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: बर्खास्त आरक्षक पर तीन एफआईआर दर्ज, दो लोगों से की ठगी, नाबालिग से दुष्कर्म का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बर्खास्त आरक्षक पर तीन एफआईआर दर्ज, दो लोगों से की ठगी, नाबालिग से दुष्कर्म का भी आरोप
Wed, 10 Sep 2025 11:44 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:44 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक बर्खास्त आरक्षक पर पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। जिसमें एक नाबालिग से दुष्कर्म समेत दो ठगी के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
बर्खास्त आरक्षक पर ठगी और दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा ब्लॉक से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बर्खास्त आरक्षक पर ठगी और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक ने एक व्यक्ति से लगभग 18 हजार रुपये और दूसरे से लगभग 80 हजार रुपये की ठगी की है। इसके अलावा उस पर एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
तीनों मामलों में सिमगा थाना पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी छत्तीसगढ़ प्रदेश से बाहर मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला है। बर्खास्त आरक्षक का नाम जयप्रकाश मिश्रा बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भाटापारा सिमगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।