Bijapur Encounter: बलिदान हुए जवान नरेश ध्रुव की निकली अंतिम यात्रा, अधिकारियों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रविवार को बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर नेशनल पार्क में हुई नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान नरेश ध्रुव की आज अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में जिला बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के अलावा राजस्व एवं खेलकूद मंत्री टंक राम वर्मा, भाटापारा विधायक इंद्र साव, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के साथ गांव के ग्रामीण व अनेक जवान उपस्थित रहे। सभी ने बलिदानी नरेश ध्रुव को नाम आंखों से विदाई दी। शोकसभा को संबोधित करते हुए राजस्व एवं खेलकूद मंत्री टंक राम वर्मा ने घोषणा की कि ग्राम गुर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला का नाम बलिदानी नरेश ध्रुव प्राथमिक शाला रखा जाएगा।
बता दें कि रविवार को बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इसमें दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए।