{"_id":"69d8ef749cec53eca207a45e","slug":"bloodshed-over-road-dispute-in-raipur-youth-attacked-with-knife-in-telibandha-accused-arrested-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में सड़क पर विवाद पर खूनखराबा: तेलीबांधा में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में सड़क पर विवाद पर खूनखराबा: तेलीबांधा में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी दबोचे गए
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 8 अप्रैल की शाम करीब 7:35 बजे श्याम नगर इंदिरा चौक के पास हुई। पीड़िता सिमरन मिस्त्री अपने दोस्त गोविंद रोचलानी के साथ वाहन से कटोरा तालाब की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों ने गाली-गलौज की। प्रारंभिक विवाद के बाद दोनों पक्ष आगे बढ़ गए, लेकिन कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर के पास आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
यहां आरोपियों ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने धमकी देते हुए चाकू से गोविंद रोचलानी के पेट पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान अनुज सिंह और नवीन पैकरा के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा वाहन, दो मोबाइल फोन और चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की हिंसक घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा।
Trending Videos