फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Body of 26-year-old girl found in Balodabazar

आधा हाथ खा गए कुत्ते: युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, हर तरफ फैला था खून; बदबू आने पर हुई जानकारी

Sun, 02 Jul 2023 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:22 PM IST
सार

बलौदाबाजार के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोडिया के मुक्तिधाम में एक 26 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरी इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Body of 26-year-old girl found in Balodabazar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोडिया के मुक्तिधाम में एक 26 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरी इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती ने काले रंग का जींस ओर काला टी शर्ट पहनी हुई है। शव शव के पास एक कपड़े का बैग भी रखा हुआ मिला है। पलारी थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


युवती के एक हाथ के आधे हिस्से को कुत्तों ने खा लिया है। इसके अलावा चबूतरे से लेकर डबरी तक घसीटने के निशान हैं। साथ ही पास में खून ही खून फैला हुआ था। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है। रविवार सुबह लोग अपने-अपने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान एक शख्स डबरी तक गया, तब उसे बदबू आई। इस पर वह पास तक गया। जिसके बाद उसने देखा कि डबरी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेसिंक की टीम मौके पर पहुंची
आस-पास कुछ कुत्ते भी घूम रहे थे। लड़की का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। इसके बाद लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिर फॉरेंसिक की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर पर किसी भारी चीज से मारने के निशान हैं। इसलिए पुलिस मान रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले का खुलासा हो पाएगा। अभी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed