{"_id":"67a99d4fe3eaf18e5d0fb78a","slug":"body-of-brave-chhattisgarh-police-jawan-naresh-dhruke-will-reach-bhatapara-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: सम्मान के साथ अंतिम विदाई, भाटापारा के वीर जवान नरेश ध्रुव को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सम्मान के साथ अंतिम विदाई, भाटापारा के वीर जवान नरेश ध्रुव को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
Mon, 10 Feb 2025 12:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस के बलिदान जवान नरेश ध्रुव का शव उनके गृह जिले में लाया जा रहा है। बीते दिन बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे।
विज्ञापन
बलिदान जवान नरेश ध्रुव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो जवान बलिदान हो गए। जिसमें से एक जवान का शव उनके गृह जिले में लाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पार्थिव शरीर आज उनके गृह जिले बलौदा बाजार में दोपहर दो बजे सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के चक्र प्राणी शुक्ला हाई स्कूल मैदान में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम गुर्रा, भाटापारा ले जाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन