सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brother-in-law kills brother-in-law over alcohol dispute pushed him to the ground, then strangled him to death

शराब के विवाद में जीजा ने ली साले की जान: पहले धक्का देकर जमीन पर गिराया फिर गला दबाकर हत्या कर दी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी। घटना ग्राम कुम्हारी स्थित ईंट भट्ठे के पास खारुन नदी किनारे की है, जहां दोनों मजदूर काम करते थे।

Brother-in-law kills brother-in-law over alcohol dispute pushed him to the ground, then strangled him to death
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी। घटना ग्राम कुम्हारी स्थित ईंट भट्ठे के पास खारुन नदी किनारे की है, जहां दोनों मजदूर काम करते थे।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे और महासमुंद जिले के पल्सीपानी गांव के रहने वाले थे। दोनों कुम्हारी के एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब दुकान में शराब पीने गए थे। इस दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम ने शराब लाकर अकेले ही पी ली। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में आक्रोश था।

अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी की ओर गए। इसी दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे गया, जहां आरोपी भी उसके पीछे पहुंचा। गुस्से में आकर आरोपी ने उसे मेढ़ से धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपने गमछे से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed