फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Case of abuse with a lawyer, four accused including three minors arrested in Balodabazar Bhatapara

Balodabazar Bhatapara: वकील के साथ गाली-गलौज का मामला, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 08:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 08:51 PM IST
सार

भाटापारा शहर थाना पुलिस द्वारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले कर  03 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Case of abuse with a lawyer, four accused including three minors arrested in Balodabazar Bhatapara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा शहर थाना पुलिस द्वारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले कर  03 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। आरोपियों द्वारा सिटी मॉल भाटापारा में प्रार्थी एवं उसके दोस्तों के साथ किया गया मारपीट। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ  फिल्म देखने सिटी मॉल भाटापारा गया हुआ था। इसी बीच प्रार्थी एवं उसके दोस्तों के बाथरूम जाने के दौरान सीट पार करने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा  गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज देते हुए, जान से मारने की धमकी देकर, बेल्ट निकालकर एवं चाकू दिखाकर प्रार्थी एवं उसके दोस्तों के साथ  मारपीट किया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट पर  भाटापारा शहर थाना में धारा 296,351(2), 115(2),3(5), 191(2),190,191(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में भाटापारा शहर पुलिस द्वारा   कार्यवाही करते हुए 03 अपचारी बालकों सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी पक्ष के साथ गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए  मारपीट करना स्वीकार किया गया।  प्रकरण में सभी चार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों के नाम 
1.समीर चौहान उम्र 18 साल 09 माह निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 
2. तीन अपचारी बालक 

क्या कहती है पुलिस व शहर के लोग:-  
जब वकिलो पर हुए हमले के बारे मे भाटापारा एस डी ओ पी तारेश साहु से बात की गई तो उन्होने कहा की पुलिस घटना की शिकायात के बाद तत्काल कार्यवाही की, चार लोगो को गिरफतार किया गया, आम लोगो की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए लगातार चाकु बाजो पर भी पुर्व मे कार्यवाही हुई है, आगे भी असमाजिक तत्वो पर कार्यवाही की जाएगी। एस डी ओ पी तारेश साहू।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल मिश्रा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष:- 
वकीलो पर हुए हमले को लेकर जब अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा से बात की गई तो उन्होने कहा कि पुरे छत्तीसगढ मे कानुन व्यवस्था का हाल बेहाल है, लेकिन भाटापारा की घटना मे भाटापारा शहर थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी के द्वारा अपने स्तर पर तत्काल उचित कार्यवाही कि गई, जिसके लिए अधिवक्ता संघ ने धन्यवाद ज्ञापित भी गिया गया है। 
 
सुशील शर्मा पुर्व मंडी अध्यक्षः- 
जब घटना के संबंध मे पुर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा से बात की गई तो उन्होने कहा की भाटापारा मे कानुन नाम की व्यवस्था खत्म हो गई है, पुलिस प्रशासन लचर है। 

आठ दिन बीत जाने के बाद भी चोर को नहीं पकड पाई पुलिस 
भाटापारा शहर के मध्य मे स्थित संजय वार्ड मे स्थित कैलाश बावला के निवास पर 20 फरवरी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर दो से ढाई लाख रू पार कर दिए, चोरी के दौरान कैलाश बावला परिवार सहीत कुम्भ स्नान के लिए गए हुए थे। चोरी की घटना की रिपोर्ट कैलाश बावला के भाई शिव दयाल बावला के द्वारा 21 फरवरी शुक्रवार की रात को शहर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी इस मामले मे शनिवार को जिले के पुलिस अधिक्षक विजय अग्रवाल भी भाटापारा पहुचे थें। 


इसके अतरिक्त डॉक स्क्ट टीम, फ्रिगर प्रिन्ट टीम, फौरेंसिक टीम के अलावा साइबर टीम चोर को खोजने मे लगे हुए थे। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली है। जब इस संबंध मे अतरिक्त पुलिस अधिक्षक हेम सागर सिदार से बात की गई तो उन्होने कहा की इस मामले मे एस आई टी की टीम गठीत की गई है, घटना क्रम के आधार पर तथ्यो का विशलेषण किया जा रहा है बहुत ज्यल्द आरोपी को पकडा जाएगा। अतरिक्त पुलिस अधिक्षक हेम सागर सिदार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed