{"_id":"6a677a2607ae9d6e0c0411ad","slug":"cg-weather-update-heavy-rainfall-in-raipur-cg-see-here-other-districts-situation-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: रायपुर में तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत, जानें अन्य जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: रायपुर में तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत, जानें अन्य जिलों का हाल
Mon, 27 Jul 2026 09:04 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:04 PM IST
सार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज सोमवार की शाम को करीब तीन घंटे तक जमकर मूसलाधार बारिश हुई। बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली की तेज चमक से लोग भयभीत नजर आये। हालांकि लोगों ने भारी बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
रायपुर में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : Amar Ujala Digital
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज सोमवार की शाम को करीब तीन घंटे तक जमकर मूसलाधार बारिश हुई। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई शहर पानी से तरबतर हो गये। चारों तरफ पानी-पानी नजर आया। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति में भी देखने को मिली। काले बादल चारों तरफ छा गये और अंधेरे जैसी स्थिति बन गई।
बादलों की गर्जना और आकाशीय बिजली की तेज चमक से लोग भयभीत नजर आये। हालांकि लोगों ने भारी बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। इस दौरान लोग बारिश से बचने के लिये इधर-उधर भागते नजर आये। कई लोग रायपुर के स्काई वॉक के नीचे बारिश से बचने के लिये शरण लिये हुए थे।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां और तेज गति से बढ़ेंगी। प्रदेश के सात जिलों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। जिन सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और कोरबा जिला शामिल हैं। इन जगहों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Read More: CG News: सीजीपीएससी घोटाले में अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले की होगी जांच; ईडी सोनवानी से खुलवाएगी लेन-देन के राज
30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवायें चलने और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों को लेकर भी भी यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है। रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में आज सोमवार को बादल गरने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान रहने की उम्मीद है।
इन जिलों में यलो अलर्ट
Read more: NIA Action: म्यांमार में मानव तस्करी और साइबर ठगी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, बंगाल-छत्तीसगढ़ में छापेमारी
जानें पिछले दिनों के मौमस का हाल
बात रविवार की मौसम की करें, तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है। राजधानी रायपुर का तापमान शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा, लेकिन रविवार को हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे लोगों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली। रायपुर के अलावा बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

- बिलासपुर
- रायगढ़
- जांजगीर-चांपा
- बलौदाबाजार
- महासमुंद
- राजनांदगांव
- कोरबा