{"_id":"67a3741eb320b5397a0be3ab","slug":"chhattisgarh-who-has-the-upper-hand-in-bhatapara-municipality-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाटापारा नगर पालिका मे किसका पल्ला भारी, 31 वार्डों में 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भाटापारा नगर पालिका मे किसका पल्ला भारी, 31 वार्डों में 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव होने वाले हैं। नगरी निकाय चुनाव भाटापारा में इस बार नगर पालिका परिषद में 31 वार्डों के लिए पाषर्द पद के लिए 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।
भाटापारा नगर पालिका मे किसका पल्ला भारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नगरी निकाय चुनाव भाटापारा नगर पालिका परिषद में 31 वार्डों के लिए पाषर्द पद के लिए 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें राष्ट्री पार्टी कांग्रेस और भाजपा ने 31 वार्डो में 31 प्रत्याशी उतारे हैं, तो वहीं 21 प्रत्याशी निर्दलीय किस्मत अजमा रहे हैं। बात करें अध्यक्ष की तो कांग्रेस, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के अलावा 4 निर्दलिय प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष के दौड़ में हैं।
Trending Videos
अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा दोनों चर्चित चेहरे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए प्रभाव और प्रतिष्ठा की लड़ाई है, तो कुछ लोगों का कहना है कि ज्येष्ठता व कनिष्ठ की लडाई है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विकास और विश्वास की लडाई है, शहर में अध्यक्ष पद के लिए दोनों पार्टी के लिए ही चर्चा बनी हुई है। जब कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और चार निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष के दौड मे शामिल है, जो कांग्रेस भाजपा से संबंध रखने वाले मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के ही बेनर पोस्टर से शहर का कोना-कोना पट चुका है। दबे जुबान लोगों का कहना है कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी जीत का ताज पहनते है तो आने वाले समय मे भाजपा से नए चेहरे को मौका मिल सकता है। लेकिन जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी का हर घर जा कर मेल मिलाप और मेहनत दिख रही है, उससे लगता है कि कांग्रेस प्रत्याशी को शहर में मेहनत की जरूरत है।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रसे प्रत्याशी के संबंध में बात कि जाए तो कांग्रेस का गढ़ भाटापारा में सन् 1977 और 1980 में दो बार भाटापारा विधायक रहे स्वर्गीय जगदिश अग्रवाल के पुत्र सतीश अग्रवाल है जो की कांग्रेस के राज्य स्तर के पदों में अपनी सेवा दे चुके हैं, जिनकी राजनीतिक छवि राज्य से विधानसभा तक राजनेताओं में बनी हुई है।
वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि जब पुरा देश करोना की चपेट में था तो कांग्रेस प्रत्याशी निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर अलग-अलग संस्थानों, जिला अधिकारियों से सम्मानित हुए हैं। उनकी यह सेवा लोगों के मन में एक सम्मान के तौर पर बनी हुई है।
भाजपा प्रत्याशी के संबंध में बात की जाए तो कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले भाटापारा में सन् 1993 से भाजपा का लोहा मनाने वाले सात बार विधानसभा प्रत्याशी औक तीन बार जीत का ताज पहनने वाले भाजपा विधायक शिव रतन शर्मा के भतीजा अश्वनी शर्मा जो छात्र जीवन से राजनिति करते जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जिनकी छवि युवाओं मे एक आदर्श की छाप छोड़ती है। युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले अश्वनी शर्मा को शहरवासी ज्येष्ठता लोगों के बीच मेहनत करने की बात कह रहे है।