{"_id":"680eeb5efa0eeedeee09a35f","slug":"complainants-are-upset-due-to-the-chaos-in-bhatapara-revenue-department-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाटापारा राजस्व विभाग में अव्यवस्था से फरियादी परेशान, दलालों का बढ़ता दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भाटापारा राजस्व विभाग में अव्यवस्था से फरियादी परेशान, दलालों का बढ़ता दबदबा
Mon, 28 Apr 2025 08:13 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:13 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा के राजस्व विभाग में काम कराने आ रहे लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें घंटों दफ्तरों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
लाइन में खड़े लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा के राजस्व विभाग में व्याप्त अव्यवस्था और अधिकारियों-कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये के चलते आम जनता, खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले फरियादी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसी भी काम के लिए उन्हें घंटों दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, फिर भी समय पर कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग में दलालों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि सीधे तौर पर काम करवाना लगभग असंभव हो गया है। दलालों के माध्यम से ही काम करवाने का दबाव बनाया जाता है। फरियादियों के कागजातों को जानबूझकर उलझाया जाता है, जिससे उन्हें मजबूरन दलालों की सहायता लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि कई बार जरूरी दस्तावेजों के लिए महीनों तक दौड़ लगानी पड़ती है, फिर भी समाधान नहीं मिल पाता। वहीं, बलौदाबाजार जिला प्रशासन भी भाटापारा राजस्व विभाग की इस बिगड़ी व्यवस्था पर कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन