सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Councillors filed nominations along with president candidates of Congress and BJP in biggest municipality in B

Bhatapara: सबसे बड़ी नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ पार्षदो ने भरा नामांकन

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

भाटापारा मे नगर पालिका अध्यक्ष वा पार्षद के लिए नामांकन भरने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अलग अलग स्थन से रैली निकाली जिसमे भाजपा प्रत्योशियो ने शहर के राम सप्ताह चौक से  रैली निकाली तो वही कांग्रसे भावन से कांग्रेसी प्रत्याशियोने रैली निकाली।

Councillors filed nominations along with president candidates of Congress and BJP in biggest municipality in B
निकाय चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाटापारा मे नगर पालिका अध्यक्ष वा पार्षद के लिए नामांकन भरने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अलग अलग स्थन से रैली निकाली जिसमे भाजपा प्रत्योशियो ने शहर के राम सप्ताह चौक से  रैली निकाली तो वही कांग्रसे भावन से कांग्रेसी प्रत्याशियोने रैली निकाली। प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा मे कांग्रेस प्रत्याशी सतीश अग्रवाल से बात कि गई तो उन्होने कहा कि हमारा प्रचार ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर अपनी बातों को रखना और इस नगर के विकास के लिए कांग्रेसी एक हो कर हम लोग सभी लोगों को जागृत करेंगे हमारे कांग्रेस के साथी चुनाव लड रहे हैं बड़ी ईमानदारी के साथ कांग्रेस की पूरी टीम नगर के विकास के लिए काम करेगी जो भी मूलभूत सुविधाएं हैं उसका पूरा फायदा आम जनता को मिलेगा।

Trending Videos


वहीं जब पूछा गया की विपक्ष के प्रत्याशी को कितना बड़ा  आप चुनौती मानते हैं? तो उन्होने कहा की हम विपक्ष को कोई भी चुनौती नहीं मानते हमारी कांग्रेस की सरकार कांग्रेस की नीति कांग्रेस के जो कर्तव्य हैं जो जान-जान कर विकास का गरीबों के विकास के लिए हमारी कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ लेकर चलती है और सब के विकास के लिए काम करती है विपक्ष पार्टी से कोई भी उम्मीदवार रहे कांग्रेस अपना काम करती है। सतीश अग्रवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब भाजपा से प्रत्याशी अस्वनी शर्मा से बात की गई तो उन्होने कहा की  भारतीय जनता पार्टी के र्शिष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, कि जिन्होंने मुझे इस योग समझा और मुझे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में आज अवसर प्रदान किया है मैं क्षेत्र की जनता के बीच में इस नारे के साथ में जाउंगा की पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने भाटापारा में विकास का कार्य किया है और आगे भी भारतीय जनता पार्टी के  सामूहिक नेतृत्व के द्वारा विकास किया जाएगा अगर भारतीय जनता पार्टी की  नगर पालिका में बैठी है तो भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका और भाटापारा का सर्वांगीण विकास कार्य करने का प्रयास करेंगे।

अपने संगठन में अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर विश्वास है पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 31 वार्ड का एक-एक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को विजय दीलवाने के लिए तन मन से सहयोग करेगा और हम अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम जनता की आशीर्वाद से हम नगर पालिका में काबिज होंगे। अस्वनी शर्मा 

जब भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव से बात की गई तो उन्होने कहा कि  भाटापारा नगर पालिका परिषद मे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए सतीश अग्रवाल  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में चुना गया है, सतीष अग्रवाल की छबी बहुत अच्छी है,  कांग्रेस के पक्ष में नगर पालिका की स्थिति बहुत अच्छी मजबूत है, विपक्ष कि करनी और कथनी आम जनता से झुपी नही है, लेकिन राजनिति मे किसी भी को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed