सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   District administration's strictness on illegal sand excavation and transportation in Bhatapara

Bhatapara: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्ती, सात वाहन जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 May 2025 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

भाटापारा में जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की है। वहीं सात वाहन जब्त किए हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।

District administration's strictness on illegal sand excavation and transportation in Bhatapara
जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। रविवार को की गई कार्रवाई में पलारी, भाटापारा और लवन तहसीलों से कुल 7 वाहन जब्त किए गए, जिनमें एक चैन माउंटेन मशीन, एक हाइवा और पांच ट्रैक्टर शामिल हैं।

Trending Videos


पलारी तहसील: एसडीएम दीपक निकुंज के नेतृत्व में ग्राम दातान (ख.) में कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि मशीन चालक के पास हैवी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस नहीं था और निर्धारित सीमा से अधिक गहराई में रेत की खुदाई की जा रही थी। प्रशासन ने मशीन को बंद करवाकर खदान के मुंशी मनोज कुमार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मोहान घाट से अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना गिधपुरी के हवाले किया गया। भाटापारा तहसील: एसडीएम अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान तीन ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पाए गए। इन्हें जब्त कर चौकी करही बाजार के सुपुर्द किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भाटापारा के कुछ खाली जगहों में भारी मात्रा में रेत डंप की गई है, जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। लोगों की मांग है कि डंप की गई रेत की भी जांच की जाए, क्योंकि उसमें भी अवैध खनन की संभावना हो सकती है। लवन तहसील: ग्राम चंगोरी से बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत ले जा रही एक हाइवा को जब्त कर थाना लवन के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन की इस सख्ती से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed