{"_id":"66b58bdf754ccc1aef0d6d89","slug":"dm-took-people-injured-in-road-accident-to-hospital-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बने तड़पते राहगीरों के 'मसीहा': सड़क हादसे में घायल हुए दो शख्स, कलेक्टर गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बने तड़पते राहगीरों के 'मसीहा': सड़क हादसे में घायल हुए दो शख्स, कलेक्टर गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे
Fri, 09 Aug 2024 08:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:54 AM IST
सार
भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। जिसे देखने ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
Bhatapara News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में दो लोग सड़क हादसे घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे तड़प रहे थे, आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। इस बीच वहां से डीएम दीपक सोनी गुजरे। उन्होंने जब सड़क पर पड़े खून से लथपथ घायलों को तड़पते देखा, तो तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा देने से दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। जिसे देखने ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लगी हुई थी। तभी भाटापारा की ओर से वापस बलौदाबाजार जा रहे कलेक्टर ने भीड़ देख कर अपनी गाड़ी रुकवा दी और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार करवाया। घायलों की पहचान रघु निषाद (37) निवासी अमलीडीह और रोहित कुमार ध्रुव (41) निवासी बोथाडीह के रूप में हुई है।
विज्ञापन