{"_id":"6906181a7750ce1c88074581","slug":"during-the-immersion-of-gauri-gaura-two-sides-clashed-with-sticks-many-people-were-injured-in-bhatapara-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में चले लाठी डंडे, कई लोग घायल, धरने पर बैठे समिति के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में चले लाठी डंडे, कई लोग घायल, धरने पर बैठे समिति के लोग
Sat, 01 Nov 2025 07:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:54 PM IST
सार
भाटापारा शहर में गौरी-गौरा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों, पत्थरों व अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा शहर में गौरी-गौरा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों, पत्थरों व अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोशित गौरी-गौरा समिति के सदस्य शनिवार को शहर थाना पहुंचे और धरने पर बैठ गए। समिति सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस मौके पर समय पर नहीं पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, समिति सदस्यों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन