फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Fierce fighting between two parties two people injured in stabbing police arrested accused in Balodabazar

Balodabazar: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, चाकूबाजी में दो लोग घायल, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 01:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 01:58 PM IST
सार

बलौदाबाजार के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले गार्डन चौक में दशहरा उत्सव के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस चाकूबाजी में सुशांत पांडे को गंभीर चोट आई वहीं डिगेश ध्रुव भी घायल हो गया।

विज्ञापन
Fierce fighting between two parties two people injured in stabbing police arrested accused in Balodabazar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले गार्डन चौक में दशहरा उत्सव के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस चाकूबाजी में सुशांत पांडे को गंभीर चोट आई वहीं डिगेश ध्रुव भी घायल हो गया। शिकायत पर चाकूबाजी करने पर टेक राम ध्रुव और दीपक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह लड़ाई कोतवाली थाना क्षेत्र के गार्डन चौक पर दुर्गा पंडाल के पास उस समय हुई जब डिगेश ध्रुव के साथ टेक राम ध्रुव और दीपक यादव मारपीट कर रहे थे, तभी सुशांत पांडेय वहां पहुंचा और झगड़ा छुड़ाने लगा। 

विज्ञापन


इसी बीच सुशांत को चाकू मारकर घायल कर दिए। सुशांत की शिकायत पर कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान कोतवाली थाने में बहुत देर तक हंगामा होता रहा। मामले में पीड़ित डिगेश और सुशांत ने पूरी घटना बताई वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

 
बता दे कि जिले में इन दिनों लगातार चाकु बाजी की घटना बढ़ रही है और युवा वर्ग  जहाँ एक ओर नशे की प्रवृत्ति में लिप्त है वही उनके अंदर क्रोध ज्यादा उत्पन्न हो रहा है युवाओं को आसानी से आनलाईन ये औजार उपलब्ध हो रहे हैं। जिस पर भी पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शिकंजा कसना  प्रारंभ किया है और सप्लाई करने वाले कंपनियों को नोटिस भी देने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed