{"_id":"649adf322a87e997650c1777","slug":"fighting-over-admission-of-children-in-government-primary-school-in-balodabazar-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar News: सरकारी प्राथमिक स्कूल में 3000 बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य था, दो दिन में हो गए 2000 एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar News: सरकारी प्राथमिक स्कूल में 3000 बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य था, दो दिन में हो गए 2000 एडमिशन
Tue, 27 Jun 2023 06:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:38 PM IST
सार
संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में एडमिशन के लिए मारामारी वाली स्थिति हो सकती है। खास बात यह है कि यह हालत सरकारी स्कूल में बच्चों के एडमिशन को लेकर है। नए सत्र में 15 जुलाई तक बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी मची है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाजार जिले में परिजनों का शासकीय स्कूलों को लेकर रुझान बढ़ता जा रहा है। अकेले भाटापारा ब्लॉक में 243 शासकीय स्कूल हैं। इनमें 135 शासकिय प्राथमिक स्कूल, 75 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और 33 उच्चत्तर माध्यमिक शाला हैं। इनमें प्रवेश शुरू हो चुका है। इनमें से 135 प्राथमिक स्कूलों में इस सत्र 2023-24 के लिए तीन हजार बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में महज दो दिन में ही स्कूलों में दो हजार से ज्यादा बच्चों का एडमिशन हो चुका है।
विज्ञापन
भाटापारा ब्लाक शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 मे शासकीय प्राथमिक शाला मे 2843 छात्र-छात्राओ को प्रवेश दिया था, लेकिन इस वर्ष 2023-24 के लिए इस आंकड़े को महज दो दिन में ही छू लिया गया। ऐसे में संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में एडमिशन के लिए मारामारी वाली स्थिति हो सकती है। खास बात यह है कि यह हालत सरकारी स्कूल में बच्चों के एडमिशन को लेकर है। नए सत्र में 15 जुलाई तक बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन