{"_id":"67cb05e05d9f1162800de75e","slug":"first-conference-organized-in-gram-panchayats-district-election-officer-was-present-in-bhatapara-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: ग्राम पंचायतों में हुआ प्रथम सम्मेलन का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: ग्राम पंचायतों में हुआ प्रथम सम्मेलन का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी रहे मौजूद
Fri, 07 Mar 2025 08:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Mar 2025 08:13 PM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत जिले के 5 विकासखण्डों के 517 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में हुआ प्रथम सम्मेलन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत जिले के 5 विकासखण्डों के 517 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर, पीठासीन अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव ने सरपंचों और पंचों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इस प्रथम सम्मिलन का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखण्डों में हुआ। बलौदाबाजार विकासखण्ड के 105 ग्राम पंचायतों, भाटापारा के 91 ग्राम पंचायतों, सिमगा के 104 ग्राम पंचायतों, कसडोल के 115 ग्राम पंचायतों और पलारी के 102 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ किया गया और प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को उनके कार्यों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन