फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Four members of a family murdered in Baloda Bazar

अंधविश्वास में गई जान: खून से लाल हुआ छत्तीसगढ़, मासूम समेत एक परिवार के 4 लोगों की हत्या; तीन को पकड़ा

Thu, 12 Sep 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

बालौद बाजार जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपियों ने एक मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। फिलहाल, घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Four members of a family murdered in Baloda Bazar
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास में जकड़े पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पूरा मामला आज गुरुवार शाम को 7.30 बजे का है। पूरा मामला थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद का बताया जा रहा है। जहां चार व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष और एक छह माह का मासूम छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेहियों के नाम 
1. रामनाथ पाटले
2. दीपक पाटले 
3. दिल कुमार पाटले

मृतकों के नाम
1. चेतराम पिता राम लाल (उम्र 45 साल)
2. जमुना बाई केवट  
3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
4. यशोदा बाई केवट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed