{"_id":"67d2f018d8d2af15ab0dd5ba","slug":"gang-involved-in-fraud-in-the-name-of-jobs-busted-four-accused-arrested-in-baloda-bazar-bhatapara-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baloda Bazar Bhatapara: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baloda Bazar Bhatapara: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Mar 2025 08:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:31 PM IST
सार
भाटापारा शहर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले GOOD WAY TEAM नामक संस्था के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा शहर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले GOOD WAY TEAM नामक संस्था के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतरा निवासी पूर्णिमा साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सहेली के माध्यम से भाटापारा में GOOD WAY TEAM नामक संस्था के बारे में जानकारी मिली, जहां नौकरी का वादा किया जा रहा था। जब पूर्णिमा ने संस्था से संपर्क किया, तो संस्था के मैनेजर राहुल नवरंग ने रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग फीस के नाम पर ₹3000 वसूले।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के बाद, राहुल ने नौकरी के लिए ड्रेस, आईडी और इंश्योरेंस के नाम पर एक घंटे के भीतर ₹28,000 जमा करने को कहा। पूर्णिमा और अन्य युवाओं ने कुल ₹31,000 का भुगतान किया। कुछ समय तक काम करने के बाद, कंपनी ने युवाओं को कपड़ा और कॉस्मेटिक सामान बेचने और नए लोगों को जोड़ने पर ही पेमेंट मिलने की बात कही। तब जाकर युवाओं को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई
पूर्णिमा साहू की शिकायत पर भाटापारा शहर थाना में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने राहुल नवरंग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने युवाओं से रजिस्ट्रेशन फीस, आईडी और इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
आरोपियों के नाम:
1. राहुल नवरंग (22 वर्ष), ग्राम पथेरी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली
2. सुभाष चौधरी (28 वर्ष), बाबूबवनी, थाना गमदिया, जिला मधेपुरा, बिहार
3. प्रभात राय दास (24 वर्ष), ग्राम भरीडीह, थाना मरवाही, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
4. कुलेश्वरी साहू (18 वर्ष), ग्राम अमलडीह, थाना लोरमी, जिला मुंगेली
ठगी का तरीका
संस्था ने चार स्कीम चलाई थीं:
₹5100 पर 14% कमीशन
₹9000 पर 19% कमीशन
₹28,000 पर 24% कमीशन
₹46,000 पर 29% कमीशन
हालांकि, युवाओं को कमीशन की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। पैसा जमा करने के बाद, उनसे नए लोगों को जोड़ने की शर्त रखी गई, ताकि उनके पैसे का कमीशन मिल सके। इस तरह अब तक लगभग 80 लोग इस ठगी का शिकार बन चुके थे। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।