{"_id":"6846a0d712d6fa7ef90ffedb","slug":"horrible-result-of-family-feud-younger-brother-killed-elder-brother-crushed-his-head-with-stone-in-bhatapara-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम, छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचला सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम, छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचला सिर
Mon, 09 Jun 2025 02:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:23 PM IST
सार
भाटापारा के ग्राम बिजराडीह में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर खौफनाक शक्ल ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजूराम यदु की उसके छोटे भाई भुवन यदु ने सिर पर पत्थर से हमला कर नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा के ग्राम बिजराडीह में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर खौफनाक शक्ल ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजूराम यदु की उसके छोटे भाई भुवन यदु ने सिर पर पत्थर से हमला कर नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आज 9 जून को एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से में आग-बबूला छोटे भाई भुवन ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी भुवन यदु मौके से फरार हो गया है। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन