{"_id":"6887af3a4166216cfa08599c","slug":"illicit-liquor-smugglers-are-threatening-police-in-rural-areas-of-bhatapara-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पकड़ा तो ट्रांसफर करा दूंगा': शराब कोचिए पुलिस को दे रहे खुलेआम धमकियां, विभाग की कार्रवाई महज खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पकड़ा तो ट्रांसफर करा दूंगा': शराब कोचिए पुलिस को दे रहे खुलेआम धमकियां, विभाग की कार्रवाई महज खानापूर्ति
Mon, 28 Jul 2025 10:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:41 PM IST
सार
भाटापारा के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ फल-फूल रहा है, कोचिए पुलिस को धमकी दे रहे हैं। आबकारी विभाग की कार्रवाई महज खानापूर्ति तक सीमित, जनता सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन
wine liqour
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब के कोचियों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। सूत्रों के अनुसार आलम यह है कि अब ये कोचिए इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस विभाग के आरक्षकों तक को खुलेआम धमकी दे रहे हैं-"अगर पकड़ा तो तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा।"
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। केवल दिखावे के तौर पर कुछ छोटे स्तर की जब्ती और जुर्माना कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि असली सरगनाओं पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किन रसूखदारों की शरण में ये कोचिए फल-फूल रहे हैं?, क्या आबकारी और पुलिस विभाग की मिलीभगत से ही गांवों में यह अवैध कारोबार बेरोकटोक जारी है? जनता जवाब चाहती है, कार्रवाई नहीं दिखावा नहीं।
विज्ञापन