फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Implementation of CM Sai announcement measurement completed for construction of shed in Girodpuri fair premis

Balodabazar Bhatapara: सीएम साय की घोषणा पर अमल, गिरौदपुरी मेला परिसर में शेड निर्माण हेतु नाप-जोख संपन्न

Wed, 05 Mar 2025 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

रौदपुरी मेला समिति के अध्यक्ष धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब और कलेक्टर दीपक सोनी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण के लिए नाप-जोख कार्य किया।

विज्ञापन
Implementation of CM Sai announcement measurement completed for construction of shed in Girodpuri fair premis
शेड निर्माण हेतु नाप-जोख संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के तहत जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी है। बुधवार को गिरौदपुरी मेला समिति के अध्यक्ष धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब और कलेक्टर दीपक सोनी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण के लिए नाप-जोख कार्य किया।

विज्ञापन


गिरौदपुरी मेला समिति के अध्यक्ष धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शेड निर्माण का निर्देश दिया। इस स्थायी शेड के निर्माण से श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर तक जाने में बारिश और धूप से राहत मिलेगी। यह शेड करीब 1200 मीटर की दूरी तक बनेगा, जिससे दंडवत प्रणाम करते हुए जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 मार्च 2025 को गिरौदपुरी मेला के शुभारंभ अवसर पर गुरु गद्दी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की थी। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने और मेला परिसर में स्थाई शेड निर्माण की घोषणा की थी। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में इस वर्ष गिरौदपुरी मेला में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पहली बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक अस्थायी शेड का भी निर्माण किया गया है। इस कदम से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाओं में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed