फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Inspection team raids on agricultural input sales centers

Bhatapara: कृषि आदान विक्रय केंद्रों पर निरीक्षण दल की छापेमारी, अनियमितता पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

Mon, 17 Jul 2023 08:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Jul 2023 08:58 AM IST
सार

जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा भाटापारा के कीटनाशक, उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान विक्रय केंद्रों के समस्त दस्तावेज खंगाले गए। तीन प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Inspection team raids on agricultural input sales centers
Bhatapara News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुविभागीय कृषि अधिकारी, बलौदा बाजार जय इंद्र कंवर के अगुवाई में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा भाटापारा के कीटनाशक, उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान विक्रय केंद्रों के समस्त दस्तावेज खंगाले गए। तीन प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


भाटापारा के विनय इंटरप्राइजेस के निरीक्षण में विक्रय केंद्र में स्त्रोत प्रमाण पत्र, स्कंध पंजी, उपलब्ध स्कंध तथा मूल्य सूची नहीं पाया गया। कृषकों को दिए जा रहे बिल में कीटनाशक के बैच नंबर का उल्लेख नहीं था। इसी प्रकार लखन जानकी पेस्टीसाइड, हटरी बाजार, भाटापारा में भी निरीक्षण के दौरान स्कंध पंजी तथा निर्धारित प्रारूप में बिल बुक नहीं पाया गया। कृषकों को दिए जा रहे बिल में कीटनाशक के बैच नंबर का उल्लेख नहीं था और कृषकों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। भाटापारा के ही कृषि सोपान में कृषकों को निर्धारित प्रारूप में बिल नहीं दिए जा रहे थे, जो कीटनाशी नियम, 1971 के नियमों का स्पष्ट उलंघन है। कीटनाशक विक्रय केंद्रों में पाए गए अनियमितताओं के कारण कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सामाधान कारक जवाब नही मिलने पर कीटनाशी अधिनियम, 1968 तथा कीटनाशी नियम, 1971 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed