सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Issue of illegal liquor was raised in peace committee meeting in Bhatapara

Bhatapara: शांति समिति की बैठक में उठाया गया अवैध शराब का मुद्दा, अधिकारियों ने कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Mar 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें कहा गया कि 13 मार्च से मोटरसाइकिल में तीन सवारी वाले वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में लेगी।

Issue of illegal liquor was raised in peace committee meeting in Bhatapara
बैठक में मौजूद लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

शहर थाना में शाम पांच बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाटापारा एसडीएम, तहसीलदार, जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला यातायात डीएसपी और शहर थाना प्रभारी की मौजूदगी रही। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, शहर के पार्षदों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों और आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

Trending Videos


बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 13 मार्च से मोटरसाइकिल में तीन सवारी वाले वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में लेगी और होली के बाद लगभग 16 मार्च को उन्हें वापस किया जाएगा। इसके साथ ही 13 मार्च को शहर की उन दुकानें व ठेलों जो शराब की दुकानों के आसपास हैं, उन्हें दोपहर से ही बंद कराया जाएगा। इस निर्णय का सभी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही अवैध शराब का मुद्दा उठाया गया, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कुछ ऐसे संवेदनशील क्षेत्र हैं, जहां लोग अवैध शराब के कारोबार से परेशान हैं। एक वार्ड के पार्षद ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में होली के दिन शराब के नशे में हत्या जैसी घटनाएं घट चुकी हैं। शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर सभी अधिकारियों के सामने चिंता जताई गई, लेकिन अधिकारियों ने केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया और शहरवासियों से शांति पूर्ण होली मनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed