{"_id":"673defa7b99163d86201d76d","slug":"long-absent-teacher-clerk-and-peon-suspended-from-government-service-in-balodabazar-bhatapara-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar Bhatapara: लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षक, बाबू और भृत्य पर गिरी गाज, शासकीय सेवा से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar Bhatapara: लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षक, बाबू और भृत्य पर गिरी गाज, शासकीय सेवा से बर्खास्त
Wed, 20 Nov 2024 07:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:48 PM IST
सार
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित 1 शिक्षक,1 बाबू एवं 2 भृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
लापरवाही पड़ी भारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित 1 शिक्षक,1 बाबू एवं 2 भृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसमें विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ. शाला दौरेंगा पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी कुमारी निकिता लारिया,शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 शैली गुप्ता,शास.हाई स्कूल संजारी नवागांव में पदस्थ भृत्य बलराम दिवान,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडान पदस्थ भृत्य राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
विज्ञापन
उपरोक्त कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कलेक्टर दीपक सोनी पूर्व में लंबे समय से अनुपस्थित 6 को शिक्षकों एवं भृत्यों पर कार्रवाई की जा चुका है।
विज्ञापन