{"_id":"6804dd566044b0d3ea0df9e6","slug":"mla-indra-sao-pco-committed-suicide-by-shooting-himself-he-got-married-a-few-months-ago-in-bhatapara-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: विधायक इन्द्र साव के पीसीओ ने गोली मारकर की आत्महत्या, कुछ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: विधायक इन्द्र साव के पीसीओ ने गोली मारकर की आत्महत्या, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
Sun, 20 Apr 2025 05:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 20 Apr 2025 05:11 PM IST
सार
विधायक इन्द्र साव के पीसीओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पीसीओ का नाम दिगेंद्र गागड़ा बताया जा रहा है, जो जशपुर का निवासी था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक इन्द्र साव के पीसीओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पीसीओ का नाम दिगेंद्र गागड़ा बताया जा रहा है, जो जशपुर का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीसीओ दिगेंद्र ने अपनी जेईपीसी 30 राउंड वाली गन से तीन गोली खुद के सिर पर चलाकर आत्महत्या की। ये घटना विधायक इन्द्र साव के निवास के पास बने क्वार्टर में हुई।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा पुलिस व जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले ही पीसीओ की शादी हुई थी।
विज्ञापन