{"_id":"681581ee3813a919c301553b","slug":"more-than-10-people-were-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-in-bhatapara-baloda-bazar-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा-बलौदा बाजार: गाड़ी छोड़ नशे में नाचने लगा DJ चालक, बच्चों ने लगा दिया गियर; 10 से ज्यादा बाराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा-बलौदा बाजार: गाड़ी छोड़ नशे में नाचने लगा DJ चालक, बच्चों ने लगा दिया गियर; 10 से ज्यादा बाराती घायल
Sat, 03 May 2025 08:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा-बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा-बलौदा बाजार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 May 2025 08:09 AM IST
सार
बलौदा बाजार जिले के हीरमि गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया। बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई।
विज्ञापन
Balodabazar-Bhatapara News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार जिले के हीरमि गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया। बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। इस दौरान वाहन को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में लगभग 10 से 12 लोग डीजे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत बलौदा-बाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और डीजे वाहन चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन