{"_id":"681b5fcb14faa860ad01a8c4","slug":"my-dream-is-to-become-ias-officer-says-cg-board-exam-result-topper-livyans-dewangan-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के टॉपर्स की कहानी: 'मेरा सपना IAS बनना', 10वीं के लिव्यांश देवांगन ने 99% के साथ रचा नया इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के टॉपर्स की कहानी: 'मेरा सपना IAS बनना', 10वीं के लिव्यांश देवांगन ने 99% के साथ रचा नया इतिहास
Wed, 07 May 2025 07:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 07:00 PM IST
सार
CGBSE Result 12th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 76.53 फीसदी और 12वीं में 81.87 फीसदी छात्र पास हुए हैं। हाईस्कूल में इशिका बाला ने टॉप किया है। 12वीं की परीक्षा में अखिल सेन ने टॉप किया। उन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
लिव्यांश देवांगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGBSE Result Toppers 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बुधवार को 12वीं के साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए। इस बार हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में लिव्यांश देवांगन ने 99 फीसदी अंक के साथ इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
बलौदा बाजार के रहने वाले लिव्यांश देवांगन ने कहा कि यह मेरे जीवन का एक बेहद गर्व का पल है। मैंने कक्षा 10वीं में 600 में से 590 अंक प्राप्त कर 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। यह सफलता न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे माता-पिता, मेरे शिक्षकों और मेरे स्कूल श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सिमगा के साथ जिला बलौदा बाजार के लिए भी एक गर्व का विषय है।
विज्ञापन
बातचीत करते हुए आगे कहा कि जब मैंने अपना रिजल्ट देखा, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं सच में इतना उत्साहित हो गया था कि डांस करने लगा। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। मेरा सपना है कि मैं एक IAS ऑफिसर बनूं और मैं अभी से ही UPSC की तैयारी में जुट गया हू। मैं रोजाना प्रेरणादायक इंटरव्यू देखता हूं। किताबें पढ़ता हूं और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन
आगे कहा कि इस सफर में मेरे भैया और आशीष शर्मा सर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आशीष सर ने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया, मुझे हमेशा सही दिशा में मार्गदर्शन किया और कभी भी मुझे कमजोर महसूस नहीं होने दिया।
मेरे स्कूल के सभी शिक्षक बहुत ही सहयोगी और प्रेरणादायक रहे हैं। जब भी मैं गलत दिशा में जाता या निराश होता, वे मुझे सहेजते, मोटिवेट करते और हर बार मुझे नई ऊर्जा से भर देते। मेरे क्लास टीचर्स ने मुझे हमेशा हर गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे मेरा आत्मविश्वास लगातार बढ़ता गया। मैं मानता हूं कि नंबर जरूरी हैं, लेकिन ज्ञान उससे भी ज्यादा अहम है। अगर आपके पास सही ज्ञान है, तो सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।
हाई स्कूल टॉप 10 स्टूडेंट लिस्ट
इशिका बाला 99.17% कांकेर से
नमन कुमार खूंटिया 99.17% जशपुर से
लिव्यांश देवांगन 99 % बलौदा बाजार से
रिया केवट 98.83% बालोद
हेमलता पटेल 98.83% रायगढ़
तीपेश प्रसाद यादव 98.83% जशपुर
अविनाश कुमार साहू 98.67% बेमेतरा
जयेंद्र जयसवाल 98.67% कबीरधाम
प्रवीण प्रजापति 98.67% शक्ति
जीवन समाद्दार 98.67% कांकेर