फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   National Space Day celebrated in school students remembered golden history of India

National Space Day: इस स्कूल में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, छात्रों ने भारत के स्वर्णिम इतिहास को किया याद

Fri, 23 Aug 2024 06:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 06:12 PM IST
सार

आज हम देश में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।  

विज्ञापन
National Space Day celebrated in school students remembered golden history of India
प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एमडीव्ही शास. उ.मा.वि. बलौदाबाजार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, कविता, पोस्टर पेंटिंग, गीत, कविता एवं अंतरिक्ष से संबंधित विडियो बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को दिखाए गए।

विज्ञापन


यह भारत की उस स्वर्ण उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया गया। जब हमारा तिरंगा धरती पर नहीं चांद पर लहराया था। 23 अगस्त 2023 के दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। 
विज्ञापन


चन्द्रयान-3 मिशन विक्रम का लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आसानी से लैंड हो गया था। ऐसा करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बन गया। चांद की सतह पर उत्तरने वाला भारत चैथा देश बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘‘चांद को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा‘ है। पूरे भारत देश में 23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। जिस जगह विक्रम लैंडर को उतारा गया था। उस पाइंट को शिव शक्ति पाइंट नाम दिया गया है। 

इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई। 


इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा विभाग बी.आर.पटेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टंडन, कैलाश साहू सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ऋतु शुक्ला प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एम. डी.व्ही. शास.उ.मा.वि.बलौदाबाजार, अजय साहू, संजय यदु, ऐश्वर्य शर्मा, रवि सिंग, अंजली साहू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एम.डी.व्ही.शास.उ.मा.वि. बलौदाबाजार के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में ओम प्रकाश कोशले, धीरेन्द्र नामदेव, संजय यदु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed