{"_id":"67d97dc9da6eb32d900a8058","slug":"nationwide-mega-examination-campaign-will-be-organized-on-march-23-17626-students-will-participate-in-balodaba-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar-Bhatapara: 23 मार्च को होगा राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन, 17626 शिक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar-Bhatapara: 23 मार्च को होगा राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन, 17626 शिक्षार्थी होंगे शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में 23 मार्च को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 17,626 शिक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में 23 मार्च को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 17,626 शिक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के प्रगति कक्ष में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण दीपक सोनी ने की। उन्होंने अधिकारियों को परस्पर सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए ताकि जिले में शत-प्रतिशत साक्षरता दर प्राप्त की जा सके।
Trending Videos
साक्षरता अभियान के लक्ष्य और प्रगति
जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव हिमांशु भारतीय ने जानकारी दी कि राज्य द्वारा जिले को 25,000 शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 26,953 शिक्षार्थियों का सर्वे पूरा कर लिया गया। इसी प्रकार, 2,500 स्वयंसेवी शिक्षकों का लक्ष्य था, जबकि 2,756 स्वयंसेवी शिक्षकों का सर्वे हुआ। सभी शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों का ‘उल्लास एप’ में पंजीयन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महापरीक्षा का स्वरूप
महापरीक्षा में शिक्षार्थियों को 150 अंकों की परीक्षा देनी होगी, जिसमें पढ़ना (50 अंक), लिखना (50 अंक) और गणित (50 अंक) शामिल होंगे। सफल शिक्षार्थियों को अंक पत्र सह साक्षरता प्रमाण पत्र स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा प्रदान किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका प्राप्त हो चुकी है और इसे सभी परीक्षा केंद्रों तक वितरित कर दिया गया है।
परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था
परीक्षा के लिए शिक्षार्थियों को पहले ही सूचित करने की योजना बनाई गई है। परीक्षा से एक-दो दिन पूर्व संबंधित शिक्षकों और स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा शिक्षार्थियों के घर-घर जाकर पीला चावल और शिक्षार्थी पर्ची देकर उन्हें परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा का समय और प्रक्रिया
जिला परियोजना अधिकारी सोमेश्वर राव ने बताया कि परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी समय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।