फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Negligence costed heavily Gram Panchayat Secretary Romnath Dhruv suspended in Bhatapara

भाटापारा: लापरवाही पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव रोमनाथ ध्रुव निलंबित

Tue, 20 May 2025 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 May 2025 12:52 PM IST
सार

भाटापारा में ग्राम पंचायत अमेठी के सचिव रोमनाथ ध्रुव को कर्तव्यों में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Negligence costed heavily Gram Panchayat Secretary Romnath Dhruv suspended in Bhatapara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा में ग्राम पंचायत अमेठी के सचिव रोमनाथ ध्रुव को कर्तव्यों में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, सचिव रोमनाथ ध्रुव ने नव-निर्वाचित सरपंच को समय पर प्रभार नहीं सौंपा। इसके अलावा वे मुख्यालय से लंबे समय तक अनुपस्थित रहे, जनपद पंचायत की आवश्यक बैठकों में शामिल नहीं हुए, 15वें वित्त आयोग की राशि का ऑडिट नहीं कराया और ग्राम पंचायत का रोकड़ पंजी भी लंबे समय तक पूर्ण नहीं किया गया। इतना ही नहीं, सुशासन तिहार के अंतर्गत सौंपे गए कार्यों का भी जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन नहीं किया गया।

विज्ञापन


इन सभी गंभीर लापरवाहियों को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सचिव द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया। परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग दो, नियम 4 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन के पश्चात ग्राम पंचायत अमेठी का प्रभार ग्राम पंचायत गुर्रा के सचिव को सौंपा गया है। वहीं, निलंबन अवधि में सचिव रोमनाथ ध्रुव का मुख्यालय जनपद पंचायत भाटापारा नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशासन की यह सख्ती स्पष्ट संकेत है कि सरकारी कर्तव्यों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed