{"_id":"670514acf17017d4dd00ee6e","slug":"police-got-success-police-exposed-gang-of-thugs-from-bihar-and-jharkhand-in-baloda-bazar-bhatapara-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baloda Bazar Bhatapara: पुलिस को मिली सफलता, बिहार और झारखंड के ठग गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baloda Bazar Bhatapara: पुलिस को मिली सफलता, बिहार और झारखंड के ठग गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा
Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
सार
बालौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार हो रही ठगी मामले में जिला पुलिस को मिली सफलता बिहार, झारखंड के ठग गिरोह के लोग पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में चांदी के जेवर व नगदी भी किया जप्त।
विज्ञापन
ठग गिरोह का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार हो रही ठगी मामले में जिला पुलिस को मिली सफलता बिहार, झारखंड के ठग गिरोह के लोग पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में चांदी के जेवर व नगदी भी किया जप्त, छत्तीसगढ़ का नक्शा देखकर ग्रामीण क्षेत्र को बनाते थे ठगी का शिकार, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना व सोना चांदी चमकाने के बहाने चोरी और ठगी को देते थे अंजाम,जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर पकड़ा गया ठगो को।
विज्ञापन
जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अलग-अलग थानों में लगातार ठगी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी, जिला पुलिस ने जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर कुछ संदेहों पर नजर रखा गया जब उनका पीछा करते टीम खरसिया पहुंची तो भारी मात्रा में डेरा बनाकर ठग वहां रह रहे थे पुलिस में सभी को बलोदा बाजार थाना लेकर आए तथा प्रार्थियों से पहचान करवा रहे हैं जिसमें कुछ लोगों की पहचान ठगी करने में हो चुकी है तथा कुछ अन्य जिलो से भी ठगी के मामले वाले प्रार्थियों को बुलाया जा रहा है, जिसमें पहचान के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
जब इस संबंध में जिला बलौदा बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, ठग गोरोहा छत्तीसगढ़ का नक्शा लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते थे, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना जैसे कार्य तथा सोना चांदी चमकाने के आड़ में ठगी तथा चोरी जैसे कार्य को अंजाम दिया जाता था, जिले के पुलिस टीम ने कुछ संदेही लोगों पर नजर रखी तथा उनका पीछा किया गया पीछा करते तथा उनके मोबाइल का लोकेशन के जरिए खरसिया पहुंची जहां सभी डेरा बनाकर घटना को आजम देकर रहा करते थे।
विज्ञापन