सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Police itself says there are more complaints on animal cruelty but only 19 cases have been registered in five

Balodabazar: पुलिस खुद कह रही है पशु क्रूरता पर शिकायतें ज्यादा, लेकिन पांच साल में केवल 19 मामले दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Feb 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

बलौदा बाजार पुलिस प्रेस को बताती है कि पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिले में पशु क्रूरता पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाएगा। 

Police itself says there are more complaints on animal cruelty but only 19 cases have been registered in five
पांच साल में केवल 19 मामले दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलौदा बाजार पुलिस प्रेस को बताती है कि पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिले में पशु क्रूरता पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाएगा।  ग्राम गणेशपुर विश्रामपुर झनकपुर (ग्राम विश्रामपुर का एक मोहल्ला) एवं किरवई क्षेत्र में जहां पशु क्रूरता की शिकायतें ज्यादा है, लगातार कार्रवाई की जा रही है। पशु क्रूरता एवं पशु तस्करी की शिकायतें पर पिछले 05 वर्षों में कुल 19 मामले दर्ज किए गए हैं। ग्राम बिश्रामपुर, गणेशपुर में स्थापित 04 हड्डी गोदाम को थाना प्रभारी सिमगा के प्रतिवेदन के आधार पर दिनांक 20.01.2025 को एसडीएम सिमगा द्वारा लोक न्यूसेंस के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्राम गणेशपुर एवं विश्रामपुर में संचालित चारों हड्डी गोदामों का कारोबार पूरी तरीके से रोक दिया गया है।

Trending Videos


ग्राम किरवई में विगत 50 वर्षों से लगने वाले पशु मेले को सरपंच के प्रतिवेदन के आधार पर जनपद सीईओ सिमगा द्वारा मवेशी बाजार का ठेका निरस्त कर दिया गया है। पशु क्रूरता पर प्रभावी कार्रवाई तथा सुरक्षा बढ़ाने हेतू ग्राम गणेशपुर में पुलिस सहायता केंद्र दिनांक 26 फरवरी को स्थापित किया गया है, ताकि क्षेत्र में पशु क्रूरता के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। पूर्व में पशु क्रूरता में संलग्न आरोपी ईलू मसीह उर्फ साहिल मसीह निवासी गणेशपुर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। साथ ही ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं लगाकर बड़ी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु क्रूरता एवं गौ तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2021 से अब तक कुल 19 प्रकरणों में 46 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया है। भविष्य में उनका अपराध से निरोध करने हेतु बाउंड ओवर की कार्रवाई भी कराई जा रही है। गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आरोपियों के मनी लेन-देन की जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों की भी जानकारी ली जा रही है।

क्षेत्र के ढाबा, होटल, सराय में भी नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित मादक द्रव्य एवं सामग्री का विक्रय ना हो। पूरे क्षेत्र में पशु क्रूरता एवं पशु तस्करी के प्रकरणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.02.2025 को ग्राम विश्रामपुर एवं गणेशपुर में ग्रामीणों को शपथ दिलाया गया है। साथ ही उपरोक्त ग्रामों में पशु क्रूरता एवं तस्करी के अपराधों पर एक  कमेटी का गठन करने हेतु जिला कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा को अनुशंसा सहित प्रतिवेदन भी प्रेषित किया गया है। पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो पशु क्रूरता एवं क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed