{"_id":"6744086b2f49b5ba520ae0f6","slug":"procurement-continuing-at-paddy-procurement-centres-166-service-cooperative-societies-in-bhatapara-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पहले बारदाना लाओ, फिर होगी धान की खरीदी; जानें क्या है मुख्य वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पहले बारदाना लाओ, फिर होगी धान की खरीदी; जानें क्या है मुख्य वजह
Mon, 25 Nov 2024 10:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:47 AM IST
सार
भाटापारा जिले के 166 सेवा सहकारी समितियों के धान खरीदी केंद्रों में खरीदी जारी है। प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुराने बारदाना की कमी के चलते हम किसानों से 50% बारदाना लाने को कह रहे हैं तभी खरीदी हो पाएगी।
विज्ञापन
धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के 166 सेवा सहकारी समितियों के धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी जारी है। किसानों से इस बार बार भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से लगभग 9 लाख 62 हजार 910 मैट्रिक टन धान की खरीदी होगी। अधिकतर खरीदी केंद्रों में पुराने बारदाने की कमी हो रही है।
विज्ञापन
कई जगह सोमवार को जो किसान धान लेकर मंडियों में पहुंचे है। उन किसानों से 50 प्रतिशत बारदाना मंगाया जा रहा है। केंद्रों में बारदाना की कमी देखी जा रही है। इसको लेकर जिला बलौदा बाजार के आधा दर्जन से अधिक समितियां में जाकर देखा वहां प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुराने बारदाना की कमी के चलते हम किसानों से 50 फीसदी बारदाना लाने को कह रहे हैं। तभी खरीदी हो पाएगी।
विज्ञापन
इसकी समस्या की मुख्य वजह यह है कि मिलर की हड़ताल के चलते कस्टम मिलिंग में जो धान गया है। वहां से बारदाना वापस सोसाइटी में अभी तक नहीं पहुंचा है। वहीं धान खरीदने के लिए 50-50 का रेशों रखा गया है। मतलब 50 फीसदी नए बारदाने में खरीदी होगी और 50 फीसदी पुराने में होगी।
विज्ञापन
इस हफ्ते जिन-जिन किसानों का टोकन काटा है। वह किसान आनन-फानन में बाजार से 30 से 35 रुपये की दर से बारदाना खरीद रहे हैं। इसका असर उनके आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अभी धान खरीदी की शुरुआत से ही सरकार के पास बारदाना की किल्लत हो गई है। अभी पूरे दो माह तक धान खरीदी चलेगी। अगर ऐसा ही रहा तो बाजार में बारदाना की किल्लत होगी।कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। 20 रुपये का पुराना बारदाना 30 से 35 रुपये में बिकना शुरू हो गया है।